रामदास व शिवकरन का कहना है कि हमलावर जानवर भेड़िया है। तीन-तीन लोगों को ऊपर हुए हमले से ग्रामीण काफी दहशत में थे। मंगलवार की देर शाम फिर एक जानवर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने घेर कर उसे लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर मार डाला। इस बात की जानकारी वन विभाग को हुई तो मौके पर पहुंची टीम ने पहुंची टीम ने जांच कर ग्रामीणों के खिलाफ वन्य जीव हत्या के आरोप में केस दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
करारी क्षेत्र के नेवारी गांव बुधवार की देर शाम फिर जानवर दिखाई दिया। भेड़िये की दहशत में जी रहे ग्रामीणो ने भेड़िया जैसे दिखने वाले एक जानवर को पीट-पीटकर मार डाला। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पुलिस को वन्य जीव हत्या की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
करारी कोतवाली के नेवारी गांव के ससुर खदेरी नदी के पास मंगलवार को शिवकरन के तीन साल के बेटे प्रियांश व रामदास के ऊपर एक जानवर ने हमला कर दिया था। इसके अलावा मंझनपुर कोतवाली के खोजवापुर गांव के शिवबाबू (22) पुत्र गंगादीन के ऊपर भी जानवर ने हमला किया। रामदास व शिवकरन का कहना है कि हमलावर जानवर भेड़िया है। तीन-तीन लोगों को ऊपर हुए हमले से ग्रामीण काफी दहशत में थे।
मंगलवार की देर शाम फिर एक जानवर दिखाई दिया। ग्रामीणों ने घेर कर उसे लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर मार डाला। इस बात की जानकारी वन विभाग को हुई तो मौके पर पहुंची टीम ने पहुंची टीम ने जांच कर ग्रामीणों के खिलाफ वन्य जीव हत्या के आरोप में केस दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। डीएफओ राम सिंह यादव का कहना है कि सूचना पर नेवारी गांव के बाहर ससुर खदेरी नदी के पास वन विभाग की टीम भेज दी गई है। ग्रामीणों को जागरूक किया गया है। शाम को विशेषकर बच्चों को बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों ने भेड़िया की जगह एक वन्य जीव को मार डाला है। ग्रामीणो के खिलाफ केस दर्ज के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।