फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश न देने पर बैंक मैनेजर को बनाया बंधक

Thu, 01 Dec 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
बैंक से कैश न मिलने पर ग्राहकों का निशाना अब बैंक कर्मी बनने लगे हैं। बुधवार को बड़ौदा ग्रामीण बैंक पुरखास के मैनेजर को ग्राहकों ने बंधक बना लिया। पुलिस ने छुड़ाने का प्रयास किया तो वह उनसे भी उलझ गए। मैनेजर को करीब छह घंटे तक ग्रामीणों ने बंधक बनाए रखा। बड़ौदा ग्रामीण बैंक की शाखा देवीगंज में भी जमकर हंगामा हुआ। कैश न होने पर ग्राहकों ने मैनेजर व कैशियर को बाहर निकालकर ताला बंद कर लिया।
विज्ञापन


    नकदी संकट खत्म नहीं हो रहा है। जिले के आधे से ज्यादा बैंक खाली हैं। लोग अब पाई-पाई को मोहताज हो गए हैं। इससे उनका गुस्सा भी सिर चढ़कर बोलने लगा है। बुधवार को बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा पुरखास में करीब तीन सौ ग्राहक रुपया लेने पहुंचे थे। बैंक मैनेजर लालचंद्र कैशियर के साथ पहुंचे तो उन्होंने रुपये की मांग की। मैनेजर ने कहा कि प्रति आदमी वह पांच सौ रुपया देंगे। इसी बात पर ग्रामीण भड़क गए और गेट पर ही मैनेजर को बंधक बनाकर बैठा लिया।

बैंक ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उनसे भी तीखी नोंकझोंक की। सरायअकिल से अतिरिक्त फोर्स भेजी गई, लेकिन पुलिस चार बजे तक मैनेजर को आजाद नहीं करा सकी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और लोगों ने नारेबाजी की। अधिकारियों के आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने बैंक मैनेजर को छोड़ा तो बैंक कर्मियों ने राहत की सांस ली। बड़ौदा ग्रामीण बैंक की शाखा देवीगंज में कैश ही नहीं था। यहां करीब आठ हजार खाताधारक हैं। सुबह से ही ग्राहकों की खासी भीड़ जुट गई थी। कैश न होने पर आक्रोशित ग्राहकों ने जबरन बैंक मैनेजर व कैशियर को बाहर निकालकर ताला बंद कर लिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्राहक नहीं मानें और हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें