फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दरोगा समेत तीन मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
with 2 sub inspector 3 met corona positive in kaushambi - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण अब दोआबा में तेजी से फैलने लगा है। सोमवार को भी कोरोना पॉजिटिव के तीन केस मिले। ट्रू नॉट की जांच में मंझनपुर कोतवाली व एसओजी में तैनात दो दरोगा समेत तीन लोग संक्रमित निकले। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों संक्रमितों को इलाज के लिए मंझनपुर पीचसी के एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया है। डीएम ने संक्रमितों के आवासीय इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर बैरिकेडिंग करा दी। कोतवाली को भी 24 घंटे के लिए सील करा दिया गया है। संक्रमितों के संपर्कियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का सामुदायिक संक्रमण रोकने के लिए शासन ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। रोजाना जिले के 250 से ज्यदा संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। जिला अस्पताल में लगी ट्रू नॉट मशीन से भी जांच कराई जा रही है। इसके चलते पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि पुलिस कर्मियों की भी जांच कराई जा रही है। सोमवार को ट्रू नॉट की जांच रिपोर्ट में कोतवाली व एसओजी में तैनात दरोगा के साथ ही इनका मकान मालिक भी पॉजिटिव निकला है। दोनों दरोगा मंझनपुर कस्बे के चकनगर मोहल्ला स्थित एक भवन में किराए पर रहते थे। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि तीनों संक्रमितों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर में संचालित एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
रिपोर्ट आते ही डीएम मनीष कुमार वर्मा ने टीम-11 को सक्रिय कर दिया है। डीएम ने संक्रमितों के आवासीय क्षेत्र के पांच सौ मीटर दायरे को हॉट स्पॉट में तब्दील कर बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। कोतवाली को भी सैनिटाइज कराने के साथ ही 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 70 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 53 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि 17 संक्रमितों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अजुहा कस्बे में 24 जून को एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिला था। सोमवार को कड़ा पीएचसी की टीम डॉ. आशिफ की अगुवाई में कस्बा पहुंची। टीम पहुंचते ही पड़ोसियों ने अपने-अपने घरों को बंद कर लिया। जांच टीम के बार बार बुलाने के बावजूद सैंपल देने से कतराते रहे। तमाम कोशिश के बाद टीम ने संक्रमित के मोहल्ले में रहने वाले दस घरों के 50 लोगों का स्वॉब सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।

with 2 sub inspector 3 met corona positive in kaushambi- फोटो : KAUSHAMBI

with 2 sub inspector 3 met corona positive in kaushambi- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें