भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में आयोजित वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल छात्र छ
- फोटो : हत्या के आरोप से बरी लोजपा नेता नगीना सिंह।
नगर स्थित भवंस मेहता महाविद्यालय में शुक्रवार शाम वार्षिकोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार वितरण भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाविद्यालय के मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के संस्थापक प्राध्यापक एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रथम विभागाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री प्रो. पीके सिंह उपस्थित रहे।
विविध प्रतियोगिताओं और खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं ,राजभाषा हिंदी सप्ताह के आयोजन के तहत आयोजित की गई। विशिष्ट अतिथि प्रो. पीके सिंह ने कहा कि यदि वे मनोयोग के साथ शिक्षा ग्रहण नहीं करेंगे तो आने वाले समय में वह पीछे छूट जाएंगे। इसलिए उन्हें परिश्रम पूर्वक मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए ताकि वह समय के साथ आगे बढ़ सके।
कार्यक्रम का संचालन बीए प्रथम वर्ष की छात्रा छवि प्रजापति व मानसी मिश्रा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक प्रो. सतीश चंद्र तिवारी ने किया।