करारी के छोटी पवैया गांव में आग बुझाते फायर ब्रिगेड के जवान-संवाद
सदर तहसील के छोटी पवैया गांव में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग से दो मवेशी जिंदा जल गए। घर की गृहस्थी राख हो गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने काफी देर बाद आग पर काबू पाया।
छोटी पवैया गांव की खुशबू देवी पत्नी दिनेश कुमार के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब चार बजे घर पर कोई नहीं था। वह गैस भराने के लिए बाहर चली गई थी। तभी घर में अचानक विद्युत घर्षण से आग लग गई। धीरे धीरे आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया।
पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा कपड़ा, खाद्य सामग्री, चारपाई और नकदी जलकर राख हो गई। घर में बंधी पांच बकरियों में से दो बकरियों की भी जलकर मौत हो गई। जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई।
सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने मौके का मुआयना किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।