फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंपों के मानक की होगी जांच

Sat, 03 Jan 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को जिलास्तरीय अफसरों की बैठक हुई। जिलाधिकारी राजमणि यादव ने विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जलनिगम विभाग के अफसरों द्वारा हैंडपंपों के स्थान बदलने का मामला सामने आया। इससे खफा डीएम ने अधिशासी अभियंता की जमकर क्लास ली। जिला विकास अधिकारी और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी की टीम गठित करके जांच करने का निर्देश दिया है। डीएम ने शौचालयों के निर्माण की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताई। मातहतों को सप्ताहभर के भीतर विकास कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी राजमणि यादव ने शुक्रवार को जिलास्तरीय अफसरों के साथ बैठक की। इसमें डीएम ने लोक निर्माण विभाग, पंचायतीराज, जलनिगम, विद्युत, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, विकास और 25 लाख रुपये के ऊपर वाली परियोजनाओं की समीक्षा की। जलनिगम के 15 हैंडपंपों की समीक्षा के दौरान स्थान बदलने का मामला सामने आया। इससे भड़के जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता की जमकर क्लास ली। साथ ही जिला विकास अधिकारी महेंद्र तिवारी और जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव की टीम गठित करके हैंडपंपों के मानक और चयनित स्थलों की जांच करने का निर्देश दिया है। वहीं लोहिया गांवों में शौचालयों के निर्माण की धीमी प्रगति पर खफा डीएम ने नाराजगी जताई है।

डीपीआरओ को हफ्तेभर में शौचालयों के निर्माण का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान डीएम ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में मनमानी करने वाले स्टेट बैंक, इलाहाबाद और ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधकों की कार्यशैली पर गुस्सा जताया। अग्रणी बैंक प्रबंधक दिनेश मिश्रा सरकारी योजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन कराने का निर्देश दिया। डीएसटीओ सुनील श्रीवास्तव ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। इस मौके पर सीडीओ बीएन मिश्र, सीएमओ आरके मिश्रा, डीडीओ महेंद्र तिवारी, पीडी आरसी पांडेय, सीवीओ डॉ. एसपी पांडेय, डीपीओ राकेश मिश्रा, डीपीआरओ आरके भारती, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें