क्षेत्र के भेलखा गांव में देर रात चोरों ने घर के बाहर बंधी दो भैंसों को चोरी कर लिया। पीड़ित अर्जुन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अप्रैल की रात करीब एक बजे वह और उसके चाचा महाराजदीन घर के बाहर बंधी भैंसों के पास ही सो रहे थे। इसी दौरान चोर दोनों भैंसों को खोलकर पिकअप वाहन में लादकर फरार हो गए।