फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पत्नी गई थी खेत, घर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 28 Oct 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
फंदे से लटककर जान गंवाने के बाद रोते-लिखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के चकिया मजरा ककोढ़ा गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक ने घर के कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसके दो बच्चे स्कूल गए थे, जबकि पत्नी छोटी बेटी को लेकर खेत गई थी। दोपहर करीब दो बजे पड़ोसियों ने युवक को फंदे से लटका देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ककोढ़ा गांव के मजरा चकिया निवासी आनंद कुमार पटेल (36) मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। परिवार में पत्नी तारावती पटेल और तीन बच्चे राज (10), राधिका (8) और जानवी (4) हैं। पुलिस ने बताया कि आनंद करीब एक साल से गांव में ही रहकर कामकाज कर रहा था। वह कभी-कभी शराब पीता था, जिसका पत्नी विरोध करती थी। इस बात पर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी।
दोपहर में कमरे में गया था युवक
मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आनंद घर के कमरे में चला गया। उस समय दोनों बड़े बच्चे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गए थे और पत्नी छोटी बेटी को लेकर खेत गई थी। इसी दौरान उसने कमरे में फंदा लगा लिया। करीब दो बजे पड़ोसियों ने उसे फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है, बाकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

फंदे से लटककर जान गंवाने के बाद रोते-लिखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें