चौराहे पर जुटी लोगों की भीड़
मंझनपुर चौराहे पर विवाहिता बिना बोले जब युवती तख्ती लेकर विरोध दर्ज करा रही थी, तब मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोग यह जानने के लिए उत्सुक थे कि मामला आखिर है क्या। कुछ पुलिसकर्मियों ने उससे बातचीत की कोशिश की, लेकिन शाहीन ने साफ कहा कि वह सिर्फ आला अधिकारियों से ही बात करेगी। बाद में नगर कोतवाल ने समझा-बुझाकर उसे घर भेजा।
विवेचना में तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
युवती की पड़ोसन ने उसके पति के खिलाफ पहले छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। बयान के समय उसने दुष्कर्म का आरोप भी लगाया, इसके आधार पर धारा बढ़ाई गई और आरोपी को जेल भेजा गया। मुकदमे की विवेचना स्वयं कर रहा हूं। प्रमाणित तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक सिंह, सीओ चायल