फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मुंबई से घर लौटते समय ट्रेन से नीचे गिरा युवक, मौत

Mon, 20 Mar 2023 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक महीने पहले रोजगार के सिलसिले में गया था मुंबई, जबलपुर में हुआ हादसा
विज्ञापन


फोटो नं-22

संवाद न्यूज एजेंसी

चायल। सरायअकिल कोतवाली के पुरखास गांव का एक युवक रविवार को रात जबलपुर में ट्रेन हादसे का शिकार हो गया। मुंबई से घर लौटते समय जबलपुर में चलती ट्रेन से नीचे गिरने के कारण उसके दोनों हाथ और पैर कट गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुरखास निवासी निहोरे का बेटा वीरेंद्र कुमार (28) अमिरसा गांव में अपने बहनोई सुग्गी लाल के यहां रहता था। महीना भर पहले वह रोजगार के सिलसिले में मुंबई चला गया था। लेकिन उसका मन वहां नहीं लगा तो रविवार को वह ट्रेन से घर लौट रहा था। रास्ते में जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास वह चलती हुई ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में युवक के दोनों हाथ और पैर कट गए। गंभीर हालत में इलाज के लिए वीरेंद्र को जबलपुर के रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना जब मृतक के बहन-बहनोई को हुई तो कोहराम मच गया। सोमवार दोपहर बाद शव लेकर लौटे परिजनों ने गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें