फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: छत मिली तो बढ़ा सम्मान, बदली जिंदगी की तस्वीर

विज्ञापन
मीरा देवी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना ने जिले की हजारों महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है। जिले में वर्ष 2016-17 से अब तक कुल 37,173 आवास स्वीकृत किए गए हैं, इनमें लगभग 95 प्रतिशत आवास महिलाओं के नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन

सरकार की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद मिली है। इससे न केवल उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
पहले परिवार कच्चे घर में रहता था। बारिश के दिनों में छत टपकने लगती थी और घर में पानी भर जाता था। इससे बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का घर बनने के बाद अब परिवार सुरक्षित महसूस कर रहा है। -मीरा देवी, जवई नेवादा ब्लॉक
विज्ञापन

योजना के तहत 1.20 लाख रुपये की सहायता मिली, जिससे उन्होंने अपना घर बनवाया। निर्माण के दौरान उन्होंने खुद भी मजदूरी कर कुछ अतिरिक्त आय अर्जित की। अब उनके बच्चे सुरक्षित वातावरण में रह रहे हैं और परिवार को भविष्य को लेकर नई उम्मीदें मिली हैं। -गीता देवी, दुर्गापुर
प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। जिले में अधिकतर आवास महिलाओं के नाम पर स्वीकृत किए गए हैं, जिससे उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। -मनोज वर्मा, परियोजना निदेशक ग्राम विकास
ऐसे करें प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए है। इसके लिए दोनों की अलग-अलग प्रक्रिया है। इस योजना का लाभ उन गरीब परिवारों को मिलता है, जिनके पास पक्का मकान नहीं है। वह कच्चे घर में रहते हैं।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया:
- ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत व ब्लॉक कार्यालय में संपर्क कर आवेदन करें।
- शहरी क्षेत्र में नगर निकाय (नगर पालिका व नगर पंचायत) में आवेदन करें
- आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड आदि जमा करना होगा।
- पात्रता की जांच के बाद सूची में नाम शामिल किया जाता है
- चयनित लाभार्थियों को तीन किस्तों में धनराशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

मीरा देवी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें