फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नववर्ष 2026 का स्वागत शांति, सेवा और सद्भाव के संकल्प के साथ

Wed, 31 Dec 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सत्यम मिश्रा
विज्ञापन
नए साल के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। युवा, परिवार और धार्मिक संस्थान वर्ष 2026 का स्वागत शांति, सेवा, सद्भाव और नैतिक मूल्यों के साथ करने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

31 दिसंबर और 1 जनवरी को यादगार बनाने के लिए भरवारी में युवाओं और परिवारों ने विशेष योजनाएं बनाई हैं। कोई पिकनिक और पारिवारिक मिलन का कार्यक्रम तय कर रहा है, तो कई लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ नए वर्ष की शुरुआत करने की तैयारी में हैं। वर्ष 2025 को विदा कर 2026 के स्वागत को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है।

धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। भरवारी कस्बे में स्थित भगवान खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में नए साल के अवसर पर भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कई लोग नववर्ष की पहली सुबह पूजा-पाठ, आरती और मंदिर दर्शन के साथ करने का संकल्प ले रहे हैं। प्रशासन भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है।
विज्ञापन

अंग्रेजी नववर्ष हमारी पारंपरिक तिथि न होने के बावजूद इसे भारतीय संस्कृति और हिंदी सभ्यता के अनुरूप शांति, संयम और मर्यादा के साथ मनाया जाता है। इस दिन पूजा-पाठ, बड़ों का आशीर्वाद, सात्विक भोजन और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य हमारी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं।- सत्यम मिश्रा, एनडी कॉलोनी, भरवारी


नए साल की शुरुआत परिवार के साथ भगवान श्री खाटू श्याम जी के दर्शन व पूजा-अर्चना से करेंगे। साथ ही एक-दूसरे और जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लिया जाएगा।- सागर केसरवानी, भरवारी
नववर्ष पर परिवार संग धार्मिक स्थल पर पूजा कर आशीर्वाद लेंगे। भागदौड़ भरे जीवन में लक्ष्य के साथ खुश रहने का संकल्प भी उतना ही जरूरी है।-गौरव केसरवानी उर्फ मोनू, भरवारी

सत्यम मिश्रा

सत्यम मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें