संत मलूकदास रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार को दोपहर दो बाइक की भिड़ंत में तीन लोग जख्मी हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज मंझनपुर के बाद एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
सिराथू कस्बे के वार्ड निवासी करन अपने साथी दीपक के साथ सैनी से वापस लौट रहे थे। रेलवे ओवरब्रिज पर सामने से आ रहे गाजी का पूरा निवासी खालिद की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें स्थानीय सीएचसी के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा है। हालात गंभीर होने पर खालिद व करन को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया।