फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते युवा खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता मंगलवार को केन कनवार स्थित धर्मा देवी इंटर कॉलेज में हुई। प्रतियोगिता में जिले भर के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बालिका अंडर-17 में रिमझिम और बबली ने बाजी मारी। अलग-अलग वर्गों के विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व खेल सचिव चंद्र भूषण पांडेय, खेल सचिव श्याम लाल ने फीता काटकर किया। प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी राम प्रकाश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि केन गुलाब सिंह और नील कमल मिश्र मौजूद रहे।
बालिका वर्ग में ये रहीं विजेता
बालिका अंडर-17 के 44 किग्रा में रिमझिम यादव, 48 किग्रा में बबली देवी, 53 किग्रा में खुशी मिश्रा, 58 किग्रा में रीना देवी, 63 किग्रा में अल्कामा बानो और 69 किग्रा में आराध्या सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-19 में 48 किग्रा में शिवांकी, 53 किग्रा में कोमल देवी, 58 किग्रा में शिफा बानो और 63 किग्रा में मातांगी शर्मा विजेता रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग में ये रहे विजेता

बालक के अंडर-17 में 56 किग्रा में रावेन्द्र, 60 किग्रा में अनिकेश, 65 किग्रा में विवेक कुमार और 71 किग्रा में तूफान सिंह प्रथम रहे। अंडर-19 में 60 किग्रा में मो. महफूज, 65 किग्रा में विवेक कुमार, 71 किग्रा में तूफान सिंह, 79 किग्रा में अनुज कुमार, 88 किग्रा में रवि कुमार यादव और 98 किग्रा में प्रियांशु सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें