करारी में जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर मुस्लिम इलाकों में की गई सजावट स्रोत स्वयं
पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद के यौमे पैदाइश पर करारी नगर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मस्जिदों, घरों और बाजारों में विशेष सजावट की गई है। इस दौरान बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी के जुलूस की तैयारी चलती रही।
अंसारगंज अंजुमन हिमायतुल इस्लाम कमेटी की सदारत में दोपहर डेढ़ बजे जुलूस निकलेगा। लोग आजाद नगर तिराहे पर एकत्र होंगे। यहां से जुलूस अंसारगंज, आजाद नगर, कृष्णा नगर और किंग नगर होते हुए अंसारगंज पहुंचकर संपन्न होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष शमशाद अहमद के निर्देश पर जुलूस मार्गों की सफाई, पेयजल और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई है।