फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में फिर बदला मौसम का मिजाज

Wed, 18 Feb 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी में इन दिनों मौसम में बदलाव से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पहले महीनेभर तक  खूब ठंड पड़ी। बीच-बीच में बरसात भी हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया था। कड़ी धूप खिलने लगी थी। फिर हफ्तेभर पहले अचानक मौसम बदला। देखते ही देखते आसमान में बादल छाए। तेज हवाओं के साथ 10 और 11 फरवरी को भी जिले में बारिश हुई। इसके बाद सूर्य देवता के तेवर तल्ख हो गए।
विज्ञापन


 हफ्तेभर तक धूप खिलने के बाद सोमवार रात से मौसम ने फिर करवट बदल ली। आधी रात से ही दोआबा में घने कोहरे की चादर तन गई थी। सुबह 9 बजे तक घनी धुंध छाई रही। इससे सड़क पर वाहन रेंगते रहे। सुबह करीब 10 बजे से धूप खिली। फिर आसमान में बादलों की मौजूदगी से लोग संभावना जता रहे हैं कि कौशाम्बी में फिर से बारिश हो सकती है। किसानों का कहना है कि बारिश ने पहले ही दलहन, तिलहन और सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचाया। अब यदि बरसात होती है, तो गेहूं की फसल भी चौपट हो जाएगी। आम, महुआ पर विपरीत असर पड़ेगा। वहीं मौसम में बदलाव से लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें