फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में सूखे पडे़ तालाब

Mon, 25 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 अबकी रिकार्डतोड़ गर्मी का कहर लोगों पर टूट रहा है। अप्रैल महीने में ही पारा 43 पार है। आसमान से सुबह से ही आग सरीखी धूप बरसने लगी है। गर्मी के इस भीषण मौसम में पानी का भी हाहाकार मचा है। हैंडपंप, कुओं के साथ तालाबों का पानी सूख चुका है। इससे आमजन के साथ पशु-पक्षी भी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि डीएम, सीडीओ के आदेश के बाद भी अब तक कौशाम्बी के तालाबों में पानी भराने का काम शुरू नही हो सका है।
विज्ञापन

दोआबा में गर्मी का कहर महीनेभर से लगातार जारी है। आसमान से आग जैसी बरस रही सूरज की किरणें जनमानस और जीव जंतुओं को बेहाल कर रखा है। वहीं गर्मी के साथ ही कौशाम्बी में पानी का हाहाकार भी मचने लगा है। मानसून में बरसात नहीं होने के कारण जलस्तर नीचे चले जाने से कुएं, हैंडपंप आदि का पानी सूखने लगा है। तालाब भी सूखे पडे़ हैं। इससे जीव-जन्तुओं को भी प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है। आग लगने जैसी घटनाओं में भी तालाब सूखे होने से दिक्कत हैं। इसे देखते हुए आठ दिन पहले ही डीएम अखंड प्रताप सिंह और सीडीओ ओम प्रकाश आर्य ने तालाबों में पानी भरवाने का फरमान सभी बीडीओ, एक्सईएन नलकूप और सिंचाई को दिया था। दोनो अफसरों ने सप्ताह भर के भीतर जिले के प्रत्येक ग्रामसभा में कम से कम दो तालाबों को पानी से लबालब कराने को कहा था, लेकिन जनपद के इन दोनों आला अफसरों का यह फरमान आज भी बेअसर दिख रहा है। मातहतों ने अफसरों के आदेश को नजरअंदाज कर दिया। यही वजह है कि सोमवार को जुगराजपुर, म्योहरिया, पड़रिया शुकुवारा, बटबंधुरी, पिंडरा सहाबनपुर, मोअज्जमपुर, शुक्लन का पुरवा आदि जितने भी गांवों का अमर उजाला टीम ने भ्रमण किया। वहां के तालाब सूखे मिले। बता दें कि जनपद की 440 ग्रामसभा में मनरेगा योजना से 498 तालाब खुदवाए गए हैं। इन तालाबों में भी बूंद भर पानी नहीं भरवाया जा सका। इससे साफ है कि तालाबों में पानी भरवाने को लेकर डीएम और सीडीओ द्वारा किया गया आदेश मातहतों के लिए बेमतलब है।

क्या कहते हैं अधिकारी
सूखे और गर्मी को देखते हुए प्रत्येक गांव के तालाबों में पानी भरवाने का निर्देश सप्ताह भर पहले दिया गया है। यदि तालाबों में पानी भरवाने में लापरवाही बरती जा रही है, तो  एक्सईएन नलकूप, सिंचाई और सभी बीडीओ को जवाब तलब किया जाएगा। मामले में तनिक भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम प्रकाश आर्य, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें