फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: करारी के नयागंज में पानी का संकट, छह हैंडपंप लगे, सभी खराब

Wed, 22 May 2024 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी कस्बे के नयागंज मोहल्ले में लगा हैंडपंप खराब। संवाद
विज्ञापन
नगर पंचायत करारी के नयागंज में पानी का संकट गहरा गया है। यहां एक तरफ पानी की पाइप लाइन ध्वस्त है तो दूसरी तरफ क्षेत्र में लगे सभी छह हैंडपंप खराब पड़े हैं। मोहल्लेवासी शिकायत करते-करते थक गए, लेकिन व्यवस्था नहीं सुधरी। कोई 200 मीटर दूर से पानी लाता है तो कोई सबमर्सिबल पंप वाले पड़ोसियों से मदद के रूप में हर दिन पानी मांगता है। लोगों का कहना है कि हम सब नगर पंचायत कर्मियों की अनदेखी से परेशान हैं।
विज्ञापन

मंझनपुर रोड स्थित वार्ड नंबर सात नयागंज में करीब 30 साल पहले पेयजल की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी। मोहल्ले के करीब 100 घर ऐसे हैं, जिन तक इस पाइप लाइन से पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी की आपूर्ति ठप हुए करीब तीन साल हो गए हैं। साल-दर-साल सड़क ऊंची होने की वजह से पाइप लाइन इतनी गहराई में चली गई है कि नगर पंचायत के कर्मचारी उसे दुरुस्त करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
पानी की आपूर्ति बंद होने पर लोगों ने आसपास लगे छह इंडिया मार्का का प्रयोग शुरू कर दिया था। बीते एक साल के अंदर एक-एक कर ये सारे हैंडपंप भी खराब हो गए। नगर पंचायत न तो पाइप लाइन ठीक करा रहा है और न ही इंडिया मार्का के रिबोर की व्यवस्था कर रहा है। 100 में से करीब दस घरों में निजी सबमर्सिबल पंप हैं। अन्य घरों के लोग हैंडपंपाें पर ही आश्रित हैं।
विज्ञापन

हाल यह है कि कोई पड़ोसियों के सबमर्सिबल से पानी भरता है तो किसी को 200 मीटर दूर लगे दूसरे इंडिया मार्का पर पानी भरने जाना पड़ता है। पानी के संकट से जूझ रहे लोग खासा परेशान हैं। इसके बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-
नयागंज की करीब 500 आबादी पानी के लिए तरस रही है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। मुख्य सड़क की बस्ती होने के कारण व्यापारिक क्षेत्र भी है। ऐसे में व्यापारियों के साथ ग्राहक व राहगीर भी परेशान होते हैं।
सानू रिजवी, नयागंज

-
मोहल्ले में नए सिरे से सबमर्सिबल पंप की बोरिंग कराकर पाइप लाइन बिछवाने की जरूरत है। नए प्रोजेक्ट पर काम करने की कौन कहे, नगर पंचायत पुरानी व्यवस्था को ही दुरुस्त करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
कायमरजा, नयागंज

-
नयागंज में खराब पड़े सभी हैंडपंपों को रिबोर कराना है। लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद यह काम कराया जाएगा। पाइप लाइन को भी दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा।
अजय निषाद

ईओ, नगर पंचायत, करारी

करारी कस्बे के नयागंज मोहल्ले में लगा हैंडपंप खराब। संवाद

करारी कस्बे के नयागंज मोहल्ले में लगा हैंडपंप खराब। संवाद

करारी कस्बे के नयागंज मोहल्ले में लगा हैंडपंप खराब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें