फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने के पानी का संकट गहराया

Tue, 12 Jul 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
problem
विज्ञापन
चरवा क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है। चरवा के पूरबथोक गांव में लगी पानी टंकी की मोटर फुंक गई है। करीब पचास हजार की आबादी पानी को तरस रही है। इससे लोगों में संबंधित विभाग के खिलाफ आक्रोश है। लोगों ने धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



पूरबथोक गांव में 30 और 20 हार्स पावर की दो मोटर लगी है। यहां पानी की टंकी 30 हार्स पावर की मोटर से भरी जाती है। इसके बाद दोनों मोटर चलाने के साथ ही टंकी से भी पानी छोड़ा जाता है। जिससे चरवा, तगिया रैयदेमाफी, पिपरी, कलापतका पूरा, धमसेहड़ा, बलीपुर टाटा, मीरन, बाबातारा, राय भान का पूरा, मडूकी, सिरसी, अयोध्या का पूरा, शिवगुलाम का पूरा समेत करीब 30 गांव में पानी की सप्लाई होती है। करीब दस दिन पहले 30 हार्स पावर की मोटर फुंक गई।

इससे टंकी में पानी नहीं भरा पा रहा है। केवल 20 हार्स पावर की मोटर से पानी की सप्लाई होती है। इससे दूर के गांवों में टोटियां सूखी रहती हैं। क्षेत्र के विपिन पांडेय, विश्राम सिंह कुशवाहा, सखराम पांडेय, सुभाष केसरवानी, अशोक केसरवानी, लालजी यादव, हंसराज पांडेय, राजू यादव, पवन यादव, गुलजारी लाल केसरवानी, ताराचंद यादव, मस्ताना मिश्रा और राजमणि शुक्ल का कहना है कि लगातार शिकायत की जा रही है, मगर मोटर ठीक नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें