फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सार्वजनिक स्थलों पर लगे वाटर कूलर खराब, पानी के लिए भटक रहे लोग

Wed, 25 Feb 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कोतवाली के सामने ​स्थित अस्थाई बसअड्डे में वाटर कूलर की टूटी टोटी।  संवाद
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में राहगीरों को पेयजल सुविधा देने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से लगाए गए वाटर कूलर बदहाल हालत में हैं। मंझनपुर चौराहा स्थित पिंक शौचालय, कोतवाली के सामने और सिराथू रोड की अस्थायी पार्किंग सहित अन्य कई स्थानों पर वाटर कूलर बंद पड़े हैं या फिर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के मुख्य चौराहे सहित अन्य कई स्थानों पर वाटर कूलर की टोटियां गायब हैं, जबकि कुछ की टोटियां टूट जाने से पानी लेना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में बाजार आने वाले लोगों, यात्रियों और राहगीरों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
कई जगह पानी की आपूर्ति भी नहीं हो रही, जिससे पूरी व्यवस्था बेकार साबित हो रही है। व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की सुविधा जरूरी है, लेकिन खराब वाटर कूलर होने से उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन



:: वाटर कूलर खराब होने से पानी के लिए भटकना पड़ता है, खासकर गर्मी में परेशानी बढ़ जाती है। - मो. वहाब।
:: सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था जरूरी है, लेकिन खराब वाटर कूलर होने से कोई लाभ नहीं मिल रहा। - मो. रईस।
:: कई बार शिकायत की, फिर भी मरम्मत नहीं हुई। नगर पालिका को नियमित देखरेख करनी चाहिए। - सोनू उर्फ लाला।
:: बाजार आने वाले लोगों को पानी नहीं मिल पाता, नगर पालिका प्रशासन से मांग है कि जल्द वाटर कूलर ठीक कराए। - यासीन।
:: गर्मी शुरू हो गई है। इनको सही कराए जाने का निर्देश दिया गया है। एक सप्ताह में सभी वाटर कूलर को सही करा दिया जाएगा। - प्रतिभा सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद मंझनपुर

कोतवाली के सामने स्थित अस्थाई बसअड्डे में वाटर कूलर की टूटी टोटी।  संवाद

कोतवाली के सामने स्थित अस्थाई बसअड्डे में वाटर कूलर की टूटी टोटी।  संवाद

कोतवाली के सामने स्थित अस्थाई बसअड्डे में वाटर कूलर की टूटी टोटी।  संवाद

कोतवाली के सामने स्थित अस्थाई बसअड्डे में वाटर कूलर की टूटी टोटी।  संवाद

कोतवाली के सामने स्थित अस्थाई बसअड्डे में वाटर कूलर की टूटी टोटी।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें