फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट तैयार करने के लिए मार्च तक का अल्टीमेटम

विज्ञापन
Waste management plant to be built in Bharwari by March under any circumstances - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
भरवारी में मार्च तक हर हाल में बन जाए अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट
विज्ञापन

डीएम ने मंगलवार को परसरा गांव में प्रबंधन प्लांट का निरीक्षण किया
मंझनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को भरवारी के परसरा गांव में बनवाए जा रहे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का निरीक्षण किया। मार्च तक हर हाल में कार्य पूरा कराने का आदेश ईओ को दिया। इससे पहले कलक्ट्रेट के विभिन्न पटलों के साथ ही परिसर में निर्माणाधीन वीवीपैट वेयर हाउस का भी निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

परसरा गांव के समीप अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट बनवाया जा रहा है। प्लांट में अनुपयोगी चीजों को गलाकर दूसरे पदार्थों बनाए जाएंगे। नगर पालिका की ओर से बनवाए जा रहे प्लांट के निर्माण की रफ्तार ढीली होने की जानकारी पर डीएम मनीष कुमार वर्मा मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंच गए। मौका मुआयना करने के बाद अधिशाषी अधिकारी गिरीश चंद्र को इसी वित्तीय वर्ष के भीतर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा कराने का आदेश दिया। इससे पहले कलक्ट्रेट में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पटल सहायकों को पत्रावलियों को व्यवस्थित ढंग से रखने एवं साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पटल सहायकों को अपने नाम एवं कार्य विभाजन की पट्टिका अनिवार्य रूप से रखे जाने का निर्देश दिया। परिसर में आरईएस द्वारा बनवाए जा रहे वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। कार्य को समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें