फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शक की दीवार टूटी, गले मिले दंपती...जिंदगी पटरी पर

Fri, 27 Dec 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली में बृहस्पतिवार को थानेदार के निर्देश पर महिला सिपाही ने दंपती के बीच गहरी हुई शक की दीवार तोड़कर उन्हें आपस में मिला दिया। सिपाही के समझाने पर पति-पत्नी ने फिर कभी नहीं झगड़ने की कसम खाते हुए वादा किया और साथ-साथ साथ रहने के लिए हंसी-खुशी घर चले गए।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर गांव निवासी शत्रुघ्न उर्फ कुंदन मजदूरी करता है। बताया कि दो वर्ष पहले उसकी शादी ज्योति से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। इधर महीने भर से एक-दूसरे पर शक होने की वजह से विवाद होने लगा। छोटी-छोटी कमियां निकाल कर दोनों आपस में झगड़ते रहते थे।
आए दिन हो रहे झगड़े से परेशान विवाहिता अपने मायके चली गई। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इंस्पेक्टर शिवचरन राम ने दंपती का विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी महिला सिपाही ज्योति सिंह को दी। महिला सिपाही ने दंपती की बातों को संजीदगी से सुनकर उन्हें समझाया। इसके बाद दंपती ने एक दूसरे से कभी भी विवाद नहीं करने की कसमें खाईं और हंसी-खुशी से साथ रहने का वादा कर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें