फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र में दबंगों का उत्पात, एसएसओ को पीटा, फाड़े अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति ठप होने से नाराज दबंगों ने डीहा उपकेंद्र में जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने उपकेंद्र पर एसएसओ को पीटने के साथ ही सरकारी अभिलेख फाड़ डाले। घटना की जानकारी होने पर अवर अभियंता ने पुलिस को तहरीर दी। शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद व 10-12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के अंर्तगत प्रयागराज का डीहा विद्युत उपकेंद्र आता है। उपकेंद्र के अवर अभियंता नुसरत अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया शनिवार रात एक गांव में बिजली का तार टूट गया था।
लाइनमैन उपकेंद्र में रहे एसएसओ श्रवण कुमार से शट डाउन लेकर तार सही करने गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे दयानंद पटेल व रामसिंह नामक व्यक्ति अपने 10-12 साथियों के साथ उपकेंद्र पहुंचे और लाइन चालू करने की जिद करने लगे। एसएसओ ने बताया जिस फीडर की वह लोग लाइन चालू करने को कह रहे हैं वहां बिजलीकर्मी तार जोड़ने गए हैं। आरोप है इसी बात से नाराज होकर दबंगों ने एसएसओ के साथ गालीगलौज व मारपीट की। दफ्तर में रखे सरकारी अभिलेख भी फाड़ डाले। एसएसओ ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। जेई की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें