फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी के शक पर मनोरोगी को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चा चोरी के शक पर मनोरोगी को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

कौशाम्बी के पिपरी क्षेत्र के गौसपुर कटहुला गांव का मामला
पांच नामजद व 150 अज्ञात पर केस, घायल एसआरएन में भर्ती
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर कटहुला गांव में बुधवार शाम बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने एक मनोरोगी की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज में भर्ती कराया है। मामले में पांच नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गौसपुर कटहुला गांव में पंचायत भवन के पास बुधवार शाम कहीं से आकर एक मनोरोगी बैठ गया। खेतों की ओर जा रही कुछ महिलाओं को लगा कि वह बच्चा चोर है और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने मनोरोगी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। लिहाजा गांव वालों का शक यकीन में बदल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मनोरोगी को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर चायल पीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी का कहना है कि जगतपाल, दिनेश पाल, चरण पासी, मोनू तथा फिरोज अहमद सहित पांच नामजद व डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें