फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को कुपोषण से बचाव की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। डीएम के गोद लिए गांव मोअज्जमपुर में शुक्रवार को द्वाबा विकास एवं उत्थान समिति करारी ने संवाद का आयोजन कराया। कार्यक्रम में आई किशोरियों, महिलाओं ने पोषण स्वास्थ्य योजना से हो रहे लाभ व सुधार को प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सचिव परवेज रिजवी ने 35 गांव में कुपोषित बच्चों, किशोरियों व गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में आए सुधार पर विस्तार से प्रकाश रखा। उन्होंने बताया कि योजना से गरीब तबके की महिलाओं व बच्चों को अधिक लाभ पहुंच रहा है। कार्यक्रम से लाभांवित बच्चे की मां पुष्पा देवी घिसलाई का पूरा, चंद्रावती थाम्भा अलावलपुर, रानी देवी तियरा जमालपुर ने पोषण मिशन के लाभ की जानकारी मौजूद लोगों को दिया।

अंत में जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने मौजूद लोगों को पोषण मिशन के बावत विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया। कार्यक्रम उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण पटेल, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा देवी की अगुवाई में संपन्न हुआ। इस मौके पर संस्था के बड़ेलाल, श्रीश्याम, वसी अहमद, राजेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, शिव प्रकाश, शंकर लाल, जय सिंह, संगीता देवी, दिव्या यादव, मोहन लाल, राहुल, घनश्याम, चंद्रकली, कमला, फूलमती, मुकेश कुमार के अलावा कई गांवों से आए कुपोषित बच्चों व किशोरियों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें