विकासखंड कौशाम्बी अंतर्गत बारा ग्राम पंचायत में इन दिनों बंदरों का आतंक ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। गांव में आए दिन बूढ़े, बच्चे और नौजवान बंदरों के हमले का शिकार हो रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर भोला यादव, रिंकू यादव, तीरथ कुमार और खुद्दा यादव समेत कई लोगों को बंदरों ने काट लिया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।
लगातार बढ़ रही घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार राय से शिकायत की और जल्द से जल्द बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।