फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाद भी हत्या का खुलासा नहीं होने पर भडक़े ग्रामीण

विज्ञापन
Villagers raging when murder was not disclosed even after 36 hours - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली सिंघवल गांव में युवक की हत्या का 36 घंटे बाद भी खुलासा नहीं हो सका। इससे परिजनों में गहरा आक्रोश है। नाराज परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। दोपहर बाद कोतवाल के समझाने पर किसी तरह अंतिम संस्कार किया गया। मामले में ग्राम प्रधान समेत पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सिंघवल निवासी सत्यदेव पांडेय के 30 वर्षीय बेटे प्रमोद पांडेय का शनिवार सुबह गांव के ही मजरा अरखा स्थित सोनू पांडेय के नलकूप में खून से लथपथ शव मिला था। बृहस्पतिवार की रात किसी ने उसकी फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके सिर पर ईंट से हमला किया गया था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में मृतक के पिता ने ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद उर्फ बब्बू व उसके समर्थक केशन पाल पर शक जाहिर किया था।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। रात में तीन अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। हालांकि अभी तक पुलिस को खास सफलता नहीं मिल सकी है। उधर, 36 घंटे बाद भी हत्या का खुलासा नहीं होने पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया। नाराज परिजन डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि जिलाधिकारी के आने पर ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कोतवाल के समझाने पर दोपहर बाद शव का अतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें