फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, एसपी से शिकायत

विज्ञापन
पुलिस आफिस में सीओ सिटी को अपनी मांगो का ज्ञापन देते रक्सौली गांव के ग्रामीण - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा कोतवाली के रक्सौली गांव के लोगों ने सोमवार को एसपी हेमराज मीणा से शिकायत पर ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है प्रधान सुरक्षित जमीन पर लोगों से पैसा वसूल कर घर बनवा रहा है। विरोध करने पर वह गांव की एक महिला को आगे पर दुष्कर्म के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देता है।
विज्ञापन

रक्सौली के इम्तियाज उर्फ राजू, जावेद आलम, शोभनाथ सरोज आदि का कहना है कि ग्राम समाज की एक जमीन पर प्रधान लोगों से पैसा लेकर उनका घर बनवा रहा है। विरोध करने पर गांव की एक महिला को आगे कर उससे दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराने की धमकी देता है। महिला ने पहले भी एक व्यक्ति को दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवाया है। अब साजिश के तहत 21 मई को उसने प्रधान का विरोध करने वाले तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें