फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसेंदा के ग्रामीणों ने चकबंदी टीम का किया घेराव

विज्ञापन
Villagers of Kasenda encircle the consolidation team - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
चायल तहसील के कसेंदा गांव में मंगलवार को चकबंदी के लिए पैमाइश करने गई टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीण गांव की सभी भूमि चकबंदी प्रक्रिया से बाहर करने की मांग कर रहे थे। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

कसेंदा गांव इस समय चकबंदी प्रक्रिया के अधीन है। गांव की तकरीबन 70 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि चकबंदी प्रक्रिया से बाहर कर दी गई है। शेष बची 30 फीसदी भूमि पर चकबंदी प्रक्रिया विचाराधीन है।
ऐसे में मंगलवार की सुबह चकबंदी लेखपाल शिवेश पटेल अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। इसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो सभी ने चकबंदी लेखपाल और उनकी टीम को घेर लिया। नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव को चकबंदी प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर रखा जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जब गांव की 70 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि को चकबंदी प्रक्रिया से बाहर रखा गया है तो शेष बची 30 प्रतिशत भूमि को क्यों चकबंदी के अधीन कर दिया गया। ग्रामीणों का आक्रोश देख चकबंदी लेखपाल ने जानकारी अधिकारियों को दी।
अधिकारियों ने फोन पर आश्वासन देकर किसी तरह से ग्रामीणों को शांत कराया। सहायक चकबंदी अधिकारी अफजाल अहमद का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें