Villagers mobilized for the restoration of quota shop
- फोटो : KAUSHAMBI
कोटे की दुकान की बहाली को ले ग्रामीण लामबंद
मंझनपुर। नेवादा ब्लॉक के पनारा गोपालपुर की निलंबित कोटे की दुकान बहाल कराने के लिए सोमवार को ग्रामीण लामबंद होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम से मिलकर ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक रसूखदार ने कोटेदार से रंजिशन उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर सप्लाई विभाग में शिकायत कर दी।
शिकायत पर विभागीय अफसर ने कोटे की दुकान निलंबित कर दी। जबकि उन्होंने कोटेदार के खिलाफ किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की है। यही नहीं जांच करने पहुंचे अफसर ने भी उनसे कोई बयान नहीं लिया है। कहा कि रंजिशन दुकान को निलंबित किया गया है। गांव के रमेश कुमार, मुनेश कुमार, ज्ञानसिंह, जुबैर, बीरेंद्र कुमार, सुशील कुमार, बदामा देवी, फूलकली, शिवरानी, सुनीता देवी, राधिका देवी, रोशनी देवी, चांदनी देवी, छोटकी आदि ने डीएम से कोटे की दुकान को बहाल कने की मांग की है। संवाद