फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सैकड़ों पर मुकदमा दर्ज होने से ग्रामीणों ने गांव छोड़ा

Mon, 23 Oct 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सदर कोतवाली के सेलरहा पश्चिम गांव में शनिवार सुबह गांव के प्रधान पति और ब्रह्मदेव के पुजारी के परिजनों के बीच हुए विवाद को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा है। घटना में 300 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। खौफ होने के कारण ज्यादातर ग्रामीण गांव से पलायन कर गए हैं।
विज्ञापन


वर्चस्व को लेकर ग्राम प्रधान के पति लवलेश यादव और गांव में बरम बाबा देव स्थान के पुजारी चंद्रकांत मिश्रा के समर्थक शनिवार को आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्ष के बीच मारपीट और पथराव में सिपाही समेत कई लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज किया था। घटना में 300 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद गांव में पुलिस की चहलकदमी बढ़ गई है। इसे लेकर हर व्यक्ति अपने को अपराधी महसूस कर रहा है।

गांव के ज्यादातर पुरुष सदस्यों ने फिलहाल घर छोड़ दिया है। हर किसी के जेहन में इस बात का खौफ है कि पुलिस कहीं उन्हें आरोपी बनाकर जेल न भेज दे। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस घटना के बाबत पूछताछ कर रही है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन


गांव के लोग खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। रविवार को बरम बाबा अनुयायी भी दूर-दूर तक नजर नहीं आए। सीओ सिटी अभिषेक सिंह का कहना है कि किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। घटना में जो लोग चिह्नित हुए हैं, उन पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें