पिपरी कोतवाली इलाके के औधन गांव की पूर्व प्रधान के पति की हत्या का 24 घंटे में खुलासा नहीं होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह सड़क जाम कर दी। लोग शव को तिल्हापुरमोड़ पुरखास मार्ग पर रखकर बैठ गए जिससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
सूचना पर सरायअकिल व पिपरी थाना की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। काफी समझाने और आश्वासन के बाद एक घंटे में चक्काजाम समाप्त हुआ। इसके बाद परिजनों ने पैतृक गांव फरीदपुर की बाग में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
औधन गांव की पूर्व प्रधान संगीता देवी के पति बादाम सिंह की शुक्रवार रात औधन गांव स्थित निर्माणाधीन निजी डेयरी फार्म के अर्ध निर्मित कमरे में सोते समय अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के दौरान मृतक के साथ कमरे में मौजूद औधन गांव के बुधराम को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
हत्याकांड के बाद घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे एसपी राजेश कुमार ने परिजनों से बातचीत कर 24 घंटों में घटना के खुलासा करने का आश्वासन दिया था। शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर आने पर परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार नहीं किया।
रविवार सुबह अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया गया। मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रविवार सुबह से ही निवास स्थान नेवादा में रिश्तेदारों और ग्रामीण पहुंचने शुरू हो गए थे। इसी दौरान हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा नहीं होने पर चक्काजाम करने की रणनीति बन गई।
सुबह 9:30 बजे गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर तिल्हापुरमोड़ पुरखास मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। नाराज ग्रामीण पूर्व प्रधान के परिवार के लिए सुरक्षा, शस्त्र लाइसेंस, हत्याकांड के खुलासा और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।
सरायअकिल थाने के निरीक्षक वीर प्रताप सिंह ने उच्च अधिकारियों से फोन पर बातचीत के बाद परिवार की सुरक्षा समेत अन्य मांगों का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों ने एक घंटे बाद 10:40 बजे चक्काजाम समाप्त किया। चक्काजाम होने से आने जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ना।
नेवादा में पूर्व प्रधान के पति के हत्या के विरोध में शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम करते ग्रामीण औ