फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : एक साथ उठी अर्थियां तो सिसक उठे गांव, अकेली रह गई संजना, फफक रहा गया प्रसाद

Thu, 03 Sep 2026 06:23 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

मनौरी बाजार के पास संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में 31 अगस्त को हुए भीषण विस्फोट ने मृतकों के परिवारों को पूरी तरह से अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। किसी की दुनिया पूरी तरह से उजड़ गई तो किसी के पास अब खोने के लिए कुछ बचा ही नहीं।
विज्ञापन
गया प्रसाद के बच्चों के शव पहुंचने पर भाई दुर्गा प्रसाद को गले लगाकर सांत्वना देते सीओ सिराथू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनौरी बाजार के पास संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में 31 अगस्त को हुए भीषण विस्फोट ने मृतकों के परिवारों को पूरी तरह से अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। किसी की दुनिया पूरी तरह से उजड़ गई तो किसी के पास अब खोने के लिए कुछ बचा ही नहीं। हादसे में मृत चरवा के पंसौर निवासी रेल कर्मी विक्रम भारतीय (38), उनकी पत्नी अंजू और दो बेटे शिवांश (6) व अंश (11) का बुधवार देर शाम मूरतगंज स्थित पल्हना घाट पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


गांव में एक साथ चार अर्थियां उठीं तो मौजूद हर कोई मन दहल गया। इसी तरह मीरपुर में गया प्रसाद साहू के चार बच्चों और पकसराई में सुनील कुशवाहा तथा महमूदपुर में राजेश का अंतिम संस्कार भी गमगीन माहौल में हुआ। सभी अंतिम संस्कार प्रशासन की निगरानी और देखरेख में कराए गए। अंतिम संस्कार में प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व विधायक संजय गुप्ता समेत जनप्रतिनिधि, डीएम अमित पाल शर्मा और एसपी सत्यनारायण सहित अधिकारी पहुंचे। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों ने हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें