फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजने लगा भक्तिधाम मनगढ़, 1100 जवान संभालेंगे सुरक्षा

विज्ञापन
भ​क्तिधाम मनगढ़ में सजी झांकी देखते लोग। मंदिर ट्रस्ट - फोटो : samvad
विज्ञापन
भक्तिधाम मनगढ़ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया जा रहा है। फूल-मालाओं से परिसर को महकाने की तैयारी है। सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए करीब 1100 जवानों की तैनाती की जाएगी। वह चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखेंगे। मंदिर प्रशासन भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में जुटा है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए मंदिर के बाहर जगह-जगह व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग कराई गई है ताकि दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और भीड़ व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ सकें।
एक एडिशनल एसपी, सात निरीक्षक की तैनाती
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि परिसर और आसपास के क्षेत्र में 1100 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें एक एडिशनल एसपी, सात निरीक्षक, 14 प्रभारी निरीक्षक और 147 उपनिरीक्षक शामिल हैं। पुलिसकर्मी भीड़ नियंत्रण के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। वहीं, मंदिर प्रशासन ने भी परिसर के अंदर 215 सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं।
विज्ञापन

चार एंबुलेंस और चार फायर ब्रिगेड की तैनात
श्रद्धालुओं की चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार एंबुलेंस तैनात की गई हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चार फायर ब्रिगेड वाहन भी मौके पर मौजूद रहेंगे। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर लगातार तैयारियों की निगरानी की जा रही है।
आईजी ने किया निरीक्षण
मनगढ़ पहुंचकर आईजी प्रयागराज अजय कुमार मिश्रा, डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी दीपक भूकर ने मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्रद्धालुओं के आवागमन, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसपी बृजनंदन राय, सीओ कुंडा शिव नारायण वैस, सीओ यातायात रवींद्र प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन

भक्तिधाम मनगढ़ में सजी झांकी देखते लोग। मंदिर ट्रस्ट- फोटो : samvad

भक्तिधाम मनगढ़ में सजी झांकी देखते लोग। मंदिर ट्रस्ट- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें