फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi :शादी के दसवें दिन नशेड़ी पति का ड्रामा देख दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इन्कार, जमकर हुआ हंगामा

Wed, 27 Nov 2024 06:23 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

सार

करारी कोतवाली के पवांरा गांव के राजाराम सिंह उर्फ बंटू ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी दस दिन पहले 17 नवंबर को म्योहर निवासी घनश्याम के बेटे विवेक सिंह के साथ की है। मंगलवार शाम पांच बजे दामाद विवेक परिजनों के साथ शराब के नशे धुत होकर अपनी नवविवाहित पत्नी को बुलाने आया था।
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब के नशे में धुत युवक ने रिश्तेदारों संग ससुराल पहुंच साले व चचिया ससुर को पीट दिया। शादी के दसवें दिन ही नशेड़ी पति का ड्रामा देख दुल्हन ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। मामले की शिकायत पर कोतवाली पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

करारी कोतवाली के पवांरा गांव के राजाराम सिंह उर्फ बंटू ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी दस दिन पहले 17 नवंबर को म्योहर निवासी घनश्याम के बेटे विवेक सिंह के साथ की है। मंगलवार शाम पांच बजे दामाद विवेक परिजनों के साथ शराब के नशे धुत होकर अपनी नवविवाहित पत्नी को बुलाने आया था। इस पर लड़की के चाचा व भाई ने आपत्ति जताई।

विज्ञापन


आरोप है कि इससे नाराज विवेक ने पंवारा गांव से अपने दो अन्य रिश्तेदारों को बुला लिया। इसके बाद तीनों ने लड़की के चाचा राम गजाधर सिंह व भाई विपिन सिंह की पिटाई कर दी। शराबी दूल्हे का हाईवोल्टेज ड्रामा देख दुल्हन ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। नतीजतन विवेक बिना दुल्हन के ही रिश्तेदारों के साथ वापस चला गया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली से पहुंची युवती ने प्रेमी के घर पर किया हंगामा

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र की पुरैली मखदुमपुर गांव में बुधवार को दिल्ली से एक युवती पहुंची और गांव के एक युवक पर उसकी पत्नी होने का दावा करते हुए हंगामा करने लगी। युवक की चार दिन पूर्व ही शादी हुई है। युवती का आरोप है युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा कर मंदिर में शादी किया था और वह गर्भवती है। जिस पर आसपास के लोग जुट गए। बाद में मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान और बीडीसी ने उसे समझाया तो युवती वहां से हटी। इस संबंध में संग्रामगढ़ पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें