आवास आवंटन में धन उगाही और मनरेगा में बगैर काम के भुगतान करने के मामले में एक गांव के प्रधान और सेक्रेटरी बुरे फंस गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद डीपीआरओ ने दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विकास खंड सिराथू के खोरांव गांव निवासी विमला देवी और अब्बास अली ने ग्राम प्रधान संगम लाल के खिलाफ डीएम से शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सहायक निदेशक बचत और जेई आरईएस की टीम गठित कर जांच कराई। जांच टीम ने रिपोर्ट डीएम को सौंपी तो गबन देख वह दंग रह गए। उन्होंने में मामले में कार्रवाई का निर्देश डीपीआरओ कमल किशोर को दिया। डीएम के निर्देश के बाद डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।