फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित विक्रम पलटा, पांच मजदूर घायल

विज्ञापन
Vikram Palatta, five laborers injured - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
अनियंत्रित विक्रम पलटा, पांच मजदूर घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चायल। तिल्हापुर मोड़ के समीप शनिवार शाम एक विक्रम अनियंत्रित होकर ससुर खदेरी नदी में पलट गया। हादसे में उसपर सवार पांच मजदूर घायल हो गए। बाकी सात बाल-बाल बच गए। घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के राजरुपपुर से शनिवार शाम एक विक्रम मजदूूरों को बैठाकर उनके घर छोड़ने जा रहा था। पिपरी इलाके में तिल्हापुर मोड़ के समीप अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और विक्रम पुल से टकराते हुए ससुर खदेरी नदी में पलट गया। हादसे में दरहा निवासी संभू पुत्र रमई, नैनबारा निवासी भइयन पुत्र मैकू, चित्तापुर निवासी नन्हें पुत्र रामकुमार, चौपुरवा निवासी विनोद कुमार पुत्र शिवबालक व ढेकहाई निवासी हारुन खान पुत्र दोस मोहम्मद घायल हो गए। हादसे के वक्त विक्रम में करीब 12 मजदूर सवार थे। सात को चोट नहीं लगी। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें