फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम पलटा, छह लोग घायल

Mon, 03 Jun 2019 12:36 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के शमसाबाद गांव के समीप रविवार दोपहर मवेशी को बचाने के चक्कर में एक विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार दंपति सहित करीब छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 मंझनपुर से एक विक्रम रविवार दोपहर सवारियां भरकर सिराथू जा रहा था। शमसाबाद के समीप अचानक कोई मवेशी सामने आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार महावां निवासी जाकिर अली, उसकी पत्नी नूरहुदा, मंझनपुर निवासी राकेश, बृजेश, करारी निवासी अमरनाथ व सिराथू के परमानंद घायल हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही, हादसे के बाद चालक विक्रम छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने विक्रम को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें