फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 1600 मीटर दौड़ में विकास और 800 मीटर में राधिका ने मारी बाजी

विज्ञापन
आलमचंद्र गांव स्थित महेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ? - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। मूरतगंज के महेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज आलमचंद में नेहरू युवा केंद्र की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 1600 मीटर की दौड़ में विकास और 800 मीटर की दौड़ में राधिका ने बाजी मारी।
विज्ञापन

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी योगेंद्र यादव, संस्कृत प्रवक्ता बृजेश श्रीवास्तव, गणित प्रवक्ता राजेंद्र यादव ने शुभारंभ किया। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। 1600 मीटर बालक वर्ग में विकास को प्रथम, प्रदीप को द्वितीय और निरंजन को तृतीय स्थान मिला। 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में राधिका प्रथम, सीतू द्वितीय, श्रेया त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालिका वर्ग में वंदना यादव प्रथम रहीं।
कबड्डी बालक वर्ग में महेश्वरी प्रसाद, बालिका वर्ग में आलमचंद की टीम विजेता रही। वालीबॉल बालक वर्ग में मान सिंह इंटर कॉलेज सिकंदरपुर बजहा ने बाजी मारी। क्रीड़ा प्रभारी गिरीजेश नारायण पांडेय, प्रवक्ता दिनेश यादव की देखरेख में प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी मूरतगंज के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक धनंजय यादव रहे। स्वयं सेविका कुमारी विनीता ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक संजय यादव ने किया। इस मौके पर प्रेम चंद्र, उदय शाहू, नूतन कुमार, सुष्मिता, रश्मि, शारदा, विपुल, विनय पांडेय, ओम शंकर शाहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें