फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: न्यायालय के आदेश पर नौ महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल। इलाके के नंदौली गांव में नौ महीने पहले एक पिल्ले की मौत को लेकर हुए विवाद में क्षयरोग पीड़ित दंपती को पीट दिया गया था। पुलिस से इंसाफ नहीं मिलने पर पीड़ित दंपती ने अदालत का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर रविवार को पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नंदौली गांव निवासी मूलचंद्र क्षय रोग से पीड़ित हैं। उसने बताया कि 19 मार्च 2022 की दोपहर वह घर पर मौजूद था। इसी बीच उसके घर के सामने से गांव का ही संदीप पांडेय उर्फ बच्चा अपना चारपहिया वाहन लेकर गुजरा। संदीप के वाहन के नीचे दबकर उसके पालतू कुत्ते के बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि जब उसने मृत कुत्ते के बच्चे हो हटाने के लिए संदीप से कहा तो वह आगबबूला होकर गाली गलौज करने लगा।
विरोध करने पर संदीप ने अपने परिवार के विनोद, आकाश, पारुल और प्रिंस को भी मौके पर बुला लिया। सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुन बीच-बचाव करने आई पत्नी कंचन को भी दबंगों ने मारापीट। पड़ोसियों के दखल पर मामला किसी तरह शांत हुआ। थाने से लेकर एसपी तक से शिकायत के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित दंपती ने इंसाफ के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर नौ महीने के बाद रविवार को पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें