विद्युत सखियों को थर्मल प्रिंटर देते सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी। स्रोत: विभाग
जिले में नव चयनित विद्युत सखियों को मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने थर्मल प्रिंटर वितरित किए। इससे विद्युत सखियां उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा करने के बाद मौके पर ही रसीद प्रिंट कर उन्हें उपलब्ध करा सकेंगी। प्रिंटर मिलने से बिल जमा करने की प्रक्रिया आसान होने के साथ उपभोक्ताओं को भुगतान का तत्काल प्रमाण भी मिल सकेगा।
विद्युत सखियां गांवों और स्थानीय क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं से बिल जमा कराने का काम कर रही हैं। अब तक बिल जमा करने के बाद रसीद उपलब्ध कराने में दिक्कत होती थी। थर्मल प्रिंटर मिलने से यह समस्या दूर होगी। विद्युत सखी उपभोक्ता से बिल की राशि लेकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत भुगतान दर्ज करेंगी और वहीं रसीद प्रिंट कर देंगी। वर्तमान में विद्युत सखियों को दो हजार रुपये तक का बिल जमा कराने पर प्रति बिल 20 रुपये और दो हजार रुपये से अधिक का बिल जमा कराने पर एक प्रतिशत कमीशन मिल रहा है। इससे विद्युत सखियों को आय का साधन मिलने के साथ ग्रामीण उपभोक्ताओं को घर के आसपास ही बिजली बिल जमा कराने की सुविधा मिल रही है।