क्या कहते हैं परिवारजन
मृतक जीतू के पिता रामआसरे से इस संबंध बात की गई तो उन्होंने वीडियो के संबंध में अभिज्ञता जाहिर की। यह बताया कि वीडियो बनाने का शौक था बस हमें इतना ही मालूम है। क्योंकि जीतू दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था कभी-कभी ही गांव आया करता था। और वह गांव आने के बाद ज्यादा किसी के पास ज्यादा बैठता नहीं था, ज्यादातर घर पर ही रहता था। परिवारजनों को नहीं मालूम की जीतू ने किस वजह से खुदकुशी की।
करारी थाना प्रभारी गणेश प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम साइट पर अपलोड गम भरे गानों के साथ एक्टिंग से या आशंका जताई जाती है कि जीतू ने प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की है। तमंचे के साथ बने वीडियो के संबंध में जांच की गई तो ऐसा कोई अवैध असलहा प्राप्त नहीं हुआ।