फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: धर्म परिवर्तन कराने की रंजिश में विहिप नेता को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के गिरिया खालसा गांव में शुक्रवार सुबह धर्म परिवर्तन कराने की रंजिश में विहिप नेता की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पिटाई से जख्मी विहिप नेता को अस्पताल भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

चायल कस्बे के अजमतगंज मोहल्ला निवासी राजू पासी विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष हैं। बताया कि गिरिया खालसा गांव का एक युवक चंगाई सभा में ले जाकर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवाता है। आरोप है कि साल भर पहले पड़ोसी गांव में आयोजित चंगाई सभा में हिंदुओं को ले जाने से रोकने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। तभी से वह रंजिश रखने लगा।
शुक्रवार सुबह वह काम से गिरिया खालसा गांव गए थे। इसी दौरान युवक अपने दो साथियों संग पुराने विवाद को लेकर गालीगलौज की। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा। इंस्पेक्टर शिवचरन राम ने बताया कि जख्मी विहिप नेता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। फिलहाल धर्म परिवर्तन करवाने से जुड़ा मामला सामने नहीं आया है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें