फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घने कोहरे के कारण सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

Wed, 31 Dec 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह घने कोहरे में कुछ इस तरह रेंगते रहे वाहन।  संवाद
विज्ञापन
जिले में घने कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। सुबह से लेकर दोपहर और देर रात तक कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही। इसके चलते वाहन चालकों को बेहद धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

समदा के पास से गुजर रहे ट्रक चालक रामरूप ने बताया कि सुबह के समय सामने मुश्किल से कुछ मीटर तक ही दिखाई दे रहा था। ऐसे में तेज रफ्तार से वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। बाइक सवार प्रेम कुमार ने बताया कि कोहरे में सामने से आने वाले वाहन अचानक नजर आते हैं, जिससे हादसा होने का डर बना रहता है।
मंझनपुर के इमरान, सुभाष, दीपक सहित अन्य लोगों का कहना है कि कोहरे के कारण रोज के कामों में भी देरी हो रही है। वाहन चालक दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए। यातायात पुलिस ने बताया कि कोहरे में वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें