फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ को कार्यालय में पीटा, फाड़े दस्तावेज

विज्ञापन
VDO beaten in office, torn documents - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
वीडीओ को कार्यालय में पीटा, फाड़े दस्तावेज
विज्ञापन

मां की फोटो प्रमाणित नहीं होने पर आपा खो बैठा था आरोपी युवक
कौशाम्बी कोतवाली पुलिस को दी गई नामजद तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। कौशाम्बी विकास खंड कार्यालय में मंगलवार को विभागीय काम कर रहे ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पर एक युवक ने हमला कर दिया। पिटाई करने के साथ ही सरकारी दस्तावेज फाड़ डाले। शोरगुल पर ब्लॉककर्मी दौड़े तो आरोपी भाग निकला। घटना की सूचना पर पुलिस भी आ गई। मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस तहरीर लेकर छानबीन कर रही है। घटना से सहकर्मियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

विकास खंड में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी दिनेश सिंह मंगलवार को कार्यालय में विभागीय कार्य कर रहे थे। वीडीओ का कहना है कि करीब दस बजे मकदूमपुर ढोकसहा गांव का एक व्यक्ति दफ्तर आया और मां की फोटो प्रमाणित करने के लिए कहने लगा। दिनेश सिंह का कहना है कि उन्होंने युवक से कहा कि वह पहले प्रधान से फोटो प्रमाणित करा लें। इसके बाद ही वह प्रमाणित कर सकते हैं। इस पर युवक भड़क गया और हंगामा करते हुए गाली गलौच शुरू कर दिया। कार्यालय में अन्य कर्मचारियों के समझाने के बाद आरोपी युवक वहां से चला गया। इसके बाद दोबारा दो बजे वह फिर दफ्तर आ धमका और पीटने लगा। यह देख ऑफिस में रहे अन्य कर्मचारी सहम गए। उन्होंने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने मेज पर रखे सारे सरकारी दस्तावेज फाड़ डाले। कर्मचारियों ने शोर मचाकर भीड़ जुटाई तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस भी आ गई। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देने को कहा। वीडीओ ने नामजद तहरीर दी है। उधर ब्लाक के अन्य कर्मचारियों ने भी शिकायती पत्र पर अपने हस्ताक्षर बनाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष मुन्ना यादव का कहना है, तहरीर मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें