फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

771 लोगों को दी गई वैक्सीन की डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
771 लोगों को दी गई वैक्सीन की डोज
विज्ञापन

फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और चिकित्सकों को लगे टीके
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। प्रथम चरण के आखिरी और द्वितीय दौर के पहले दिन फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में डीएम अमित कुमार सिंह, एडीएम मनोज, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता के साथ ही जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हिंद प्रकाश मणि समेत कई डॉक्टरों ने कोरोना का टीका लगवाया। शाम पांच बजे तक जिलेभर में करीब 771 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई।
विज्ञापन

प्रथम चरण में सभी सरकारी एवं प्राइवेट डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जानी थी। इस दौरान निर्धारित 5304 हेल्थ वर्करों का लक्ष्य बाद में बढ़ाकर 5752 कर दिया गया। पहले दौर के छठवें दिन शुक्रवार से ही द्वितीय चरण के वैक्सीनेशन का आगाज किया गया। इसे लेकर संयुक्त जिला चिकित्सालय, पीएचसी मंझनपुर, आलमचंद्र, चायल व सीएचसी इस्माइलपुर और सिराथू आदि केंद्रों पर खास तैयारी की गई थी। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि 894 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सुबह डीएम अमित कुमार सिंह ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में टीका लगवाकर वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया। इसके बाद एडीएम मनोज, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी विनय गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हिंद प्रकाश मणि, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके झा, डिप्टी सीएमओ डॉ. छवि जौहरी, प्राइवेट मेडिकल एसोसिएशन के डॉ. विनय शुक्ला के साथ ही कई डॉक्टरों समेत तकरीबन 771 लोगों ने निर्धारित केंद्रों पर वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें