फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गोवंश का शव मिलने से हंगामा

विज्ञापन
करारी में मिला बछड़े के सिर की जांच  डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची पुलिस टीम। स्रोत: पुलिस - फोटो : File Photo
विज्ञापन
किंगनगर मोहल्ले में रविवार सुबह जानू मौर्य के घर के पीछे गोवंश का सिर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर विहिप और बजरंग दल के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया मामला कुत्तों की ओर से गोवंश खाने का प्रतीत हो रहा है।
जानू मौर्य के घर के पीछे खेत है। रविवार सुबह वह किसी काम से खेत की ओर गए थे। तभी उन्हें गोवंश का का सिर पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने इसकी जानकारी विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान कस्बे के रामकेश कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि उसके खेत में गोवंश और उसका बच्चा घूमते हुए दिखाई दिया था। उन्होंने गोवंश को पकड़कर कान्हा गोशाला में छोड़ दिया जबकि बछड़ा वहां से निकल गया।
रामकेश के अनुसार, मोहल्ले में आठ-दस कुत्ते हैं जो पहले भी बच्चों को घायल करने और बकरियों को खाने की घटनाओं में शामिल रहे हैं।
एएसपी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि आवारा कुत्तों ने बछड़े को नोंचकर खाया है। पुलिस ने गोवंश के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए पशु अस्पताल भेज दिया हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें