सरायअकिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर टप्पा गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर बेटी की ससुराल पहुंचे पिता ने दहेज के लिए बेटी को मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया और घटना के बारे में पुलिस से शिकायत की। मौके पर आई पुलिस घटना का मुआयना किया और फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। राकेश की तहरीर पर पुलिस ने पति पंकज ससुर देवनाथ और सास दुलारी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया, वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत का कारण साइड हैंगिंग सुसाइड आया है। मायके वालों से प्राप्त तहरीर के आधार पर डीपी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर तीन अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।