फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, जांच टीम गठित

Sun, 03 May 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती हुए मरीज की मौत के बाद शनिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर रुपये लेने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मंझनपुर के गौसपुर टिकरी निवासी छोटू (55) पुत्र स्व. इंद्रपाल किसान थे। शुक्रवार रात पेट दर्द की शिकायत पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार इलाज शुरू होने के कुछ ही घंटों में छोटू की हालत बिगड़ने लगी। इस पर डॉक्टरों से रेफर करने की मांग की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
आरोप है कि डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के नाम पर 20 हजार रुपये ले लिए। इसी बीच शनिवार सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान छोटू की मौत हो गई। मौत की खबर से अस्पताल में मौजूद परिजन भड़क उठे। डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने और वसूली का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची मंझनपुर पुलिस जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देते हुए परिजनों को शांत कराया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जांच के लिए कमेटी गठित
सीएमएस डॉ. एसके शुक्ला ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात दो स्टाफ नर्स को हटा दिया गया है। मेडिसिन और सर्जरी विभागाध्यक्ष की अगुवाई में जांच कमेटी बनाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सत्यनारायण, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें