फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : भाजपा नेताओं का कोतवाली में हंगामा, छुड़ा ले गए संदिग्ध, शूटर अब्दुल कवि के साथ फोटो हुई थी वायरल

Sat, 01 Apr 2023 09:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

भाजपा नेताओं के साथ एक मामले में पैरवी में गए संदिग्ध को पुलिस ने पूछताछ के लिए कोतवाली में बैठा लिया। चर्चा रही कि जिस व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया था उसकी एक लाख के इनामी व राजूपाल हत्याकांड में शामिल रहे माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि के साथ फोटो वायरल हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेताओं के साथ एक मामले में पैरवी में गए संदिग्ध को पुलिस ने पूछताछ के लिए कोतवाली में बैठा लिया। चर्चा रही कि जिस व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया था उसकी एक लाख के इनामी व राजूपाल हत्याकांड में शामिल रहे माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि के साथ फोटो वायरल हुई थी। पुलिस की इस कार्रवाई से खफा भाजपा नेताओं ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया और संदिग्ध को अपने साथ लिवा ले गए। इसे लेकर पुलिस कर्मियों में खासी चर्चा रही।

 

चायल इलाके के एक वरिष्ठ भाजपा नेता अपने कुछ साथी नेताओं के साथ शुक्रवार शाम सरायअकिल कोतवाली किसी मामले की पैरवी के लिए पहुंचे थे। भाजपा नेताओं के साथ एक ऐसा भी व्यक्ति था, जिसकी माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि के साथ फोटो वायरल हुई थी। पुलिस ने नेताओं के साथ आए युवक की वायरल फोटो से मिलान कराया तो मामला सच निकला। इसे लेकर पुलिस ने अब्दुल कवि के बारे में पूछताछ के लिए उसे कोतवाली में बैठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह बात भाजपा नेताओं को काफी नागवार लगी। चर्चा रही कि उन्होंने पहले जिस व्यक्ति को संदिग्ध बताकर कोतवाली में रोका गया उसे हिंदू बताया। बात में पता चला कि वह मुस्लिम है। इस पर भाजपा नेताओं का कहना था कि हर मुस्लिम गुनाहगार है क्या? इसे लेकर पुलिस कर्मियों की भाजपा नेताओं से काफी बहस हुई। रात को किसी तरह मामला शांत हुआ। शनिवार सुबह फिर भाजपा नेता अपने कई समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे।

बाद में पूछताछ के लिए बैठाए गए युवक को छोड़ दिया गया। इस बाबत सरायअकिल इंस्पेक्टर विनीत सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने घटना के बाबत सिरे से इंकार किया। वहीं एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है किसी शूटर के साथ किसी का फोटो वायरल होने से वह अपराधी नहीं हो जाता। फिलहाल उन्हें ऐसी किसी फोटो के वायरल होने की जानकारी नहीं है। हंगामे को लेकर भी एसपी ने इंकार किया। एसपी ने यह स्वीकार किया कि युवक से पूछताछ की गई थी, बाद में उसे छोड़ भी दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें